{"_id":"59392da84f1c1b98478b459b","slug":"41496919464-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ बने तन मन संसार, भू पर हों जब वृक्ष हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ बने तन मन संसार, भू पर हों जब वृक्ष हजार
Updated Thu, 08 Jun 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
‘स्वच्छ बने तन-मन संसार, भू पर हों जब वृक्ष हजार’
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्कूली बच्चों ने शिखर तिराहे से रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल बच्चे ‘पृथ्वी पर है स्वर्ग वहां, हरे भरे वृक्ष हैं जहां’, ‘वृक्ष देते स्वच्छ वायु, सुखी जीवन और लंबी आयु’, ‘स्वच्छ बने तन-मन संसार, भू पर हो जब वृक्ष हजार’ आदि नारे लगा रहे थे।
इस दौरान चिडियाघर में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र ने बताया कि रैली का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। नकारात्मक बदलाव रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जाने आवश्यक हैं। अतिरिक्त जिला जज ओम कुमार ने पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। एसएसपी पी रेणुका देवी, सीडीओ जेएस नगन्याल ने विचार रखे। शिविर में दो हजार सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का वितरण किया गया। इस मौके पर डीएफओ एसआर प्रजापति, एसडीएम विवेक राय, डीडीओ मो. असलम, बीडीओ पंकज कांडपाल, एसडीओ अमरेश कुमार, प्रभारी सीईओ एचबी चंद्र, आरएस टोलिया, बार एसोसिएशन अध्यक्ष भानु तिलारा, ज्यूवेनाईल जस्टिस बोर्ड सदस्य हेमलता भट्ट, रेंजर दिनकर जोशी, मोहन राम, नीतिश तिवारी आदि मौजूद थे। इधर गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण और सतत विकास संस्थान कोसी कटारमल में संस्थान के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और शोधार्थियों ने पर्यावरण सुरक्षा, संरक्षण की शपथ ली।