फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   389 students appeared for exam

एसएसजे में कुल 389 छात्रों ने दी परीक्षाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
389 students appeared for exam
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में परीक्षाएं देते परीक्षार्थी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं जारी है। मंगलवार को दो पालियों में कुल 389 ने परीक्षाएं दी। पूर्व में छात्रा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोरोना से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में मंगलवार को पहली पाली में सुबह 11 से एक बजे तक एमएससी के सभी विषयों और बीए तृतीय सेमेस्टर की गणित की परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 189 विद्यार्थियों में से 186 उपस्थित रहे। दो से चार बजे तक की दूसरी माली में बीए अंतिम सेमेस्टर इतिहास की परीक्षा हुई। इसमें कुल 214 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 203 ने परीक्षा दी, जबकि 11 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

पिछले दिनों परीक्षा के बाद छात्रा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद परिसर में कोरोना से सुरक्षा के तहत सभी कक्षों को सैनिटाइज किया गया। वहीं छात्रों को सैनिटाइज करने और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही कक्षों में प्रवेश करने दिया गया। परीक्षा के दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. जया उप्रेती, प्रो.ममता पंत, प्रो. एमएम जिन्नाह आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed