{"_id":"63ed1d6da1e48e606a047224","slug":"3333-cases-in-one-and-a-half-month-rs-18-lakh-fine-almora-news-c-8-1-54199-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: डेढ़ माह में 3333 मामले, 18 लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: डेढ़ माह में 3333 मामले, 18 लाख रुपये जुर्माना
Wed, 15 Feb 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में यातायात नियमों को लेकर हर रोज अभियान चल रहे हैं। बावजूद इसके लोग इससे सबक नहीं ले रहे। ऐसे में लोगों को गलती की सजा मिल रही है और पुलिस की तिजोरी में खूब धन वर्षा हो रही है। बीते डेढ़ माह में पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान व अराजकता के मामलों में 3333 लोगों का चालान कर 18 लाख 90 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूला है।
अल्मोड़ा में एक जनवरी 2023 से 14 फरवरी तक यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2767 वाहन चालकों का चालान किया। इसमें अधिकतर मामले हेल्मेट न पहनने, तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने के हैं। इनसे 17 लाख 29 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूला। नशे में अराजकता फैलाने पर पुलिस एक्ट के तहत 467 चालान से 1 लाख 49 हजार 750 रुपये जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान में 97 लोगों से 10850 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विधायक प्रतिनिधि बनकर बाइक दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। जिले में कई वाहन चालक यातायात नियम तोड़ने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। नगर में ऐसा ही मामला बीते मंगलवार को सामने आया। लोधिया के पास पकड़ा गया यूपी निवासी बाइक सवार नंबर प्लेट में नंबर के स्थान पर विधायक प्रतिनिधि लिखवाकर बाइक दौड़ा रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं एक चालक हूटर बजाते हुए कार दौड़ाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
जीआईसी पीपली में पुलिस ने लगाई जागरूकता पाठशाला
अल्मोड़ा। जैंती के राजकीय इंटर कॉलेज पीपली में पुलिस ने जागरूकता पाठशाला लगाई। इस दौरान छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, गौरा शक्ति और साइबर अपराध की जानकारी दी गई। चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि नाबालिगों को वाहन नहीं देना चाहिए, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
फोटो-15एएलएम07पी-जैंती के राजकीय इंटर कॉलेज पीपली में जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं।