{"_id":"5c5c69e5bdec220c1b13fade","slug":"31549560293-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल्पस कर्मियों का अनशन जारी, ब्लड शुगर लेवल डाउन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल्पस कर्मियों का अनशन जारी, ब्लड शुगर लेवल डाउन हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आल्पस फैक्ट्री के कर्मचारियों का आमरण अनशन बारिश के बीच 13वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर चिकित्सकों ने पांच दिन से आमरण अनशन कर रहे हेमचंद्र गुरुरानी और देवकी नंदन पांडे का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि दोनों का ब्लड शुगर लेवल नीचे आ रहा है। अस्पताल प्रशासन ने रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
गांधी पार्क में हुई सभा में कर्मचारियों ने फैक्ट्री का संचालन जल्द शुरू करने, ईपीएफ और छह माह का वेतन देने की मांग करते हुए आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ठंड के बावजूद वह लोग रोटी और रोजगार के लिए अपने परिवार को छोड़कर यहां बैठने को विवश हो गए हैं।
उन्होंने सरकार और प्रशासन की ओर से सुध नहीं लेने पर नारेबाजी भी की। आंदोलन में बलवंत सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक साह, घनश्याम, प्रकाश लाल, सुनील जोशी, विनोद पाटनी, भूपेंद्र, नवीन, गोपाल, हीरा पवार, किरन साह, हेमा नयाल, ममता भंडारी, हेमा बिष्ट, चंपा साह, मंजुला साह, हेमा पाठक आदि मौजूद रहे। जबकि मनोज सनवाल, पीसी तिवारी, त्रिलोचन जोशी, दयाशंकर कांडपाल, पंकज वर्मा, दिनेश जोशी ने धरना स्थल पर आकर कर्मचारियों को समर्थन दिया।