{"_id":"5bb64acf867a5528e13de2da","slug":"31538673359-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में बैंक शाखा मंजूर नहीं हुई तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में बैंक शाखा मंजूर नहीं हुई तो होगा आंदोलन
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पौड़ी की सीमा से लगे इकूखेत बाजार में 2012 से चली आ रही राष्ट्रीयकृत बैंक की मांग अब तक पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अब सरकार के समाधान पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान का मांग की है। उन्होंने 10 दिन तक कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने का एलान किया है।
क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीण 2012 से कई बार इकूखेत बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। बीते जुलाई में भी 17 दिन तक चला अनशन उपजिलाधिकारी भिकियासैंण गौरव चटवाल के साथ वार्ता के बाद स्थगित हुआ था। जिसमें दो माह में बैंक शाखा खोलने के लिए कार्यवाही करने की बात कही गई थी, लेकिन बैंक शाखा खुलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।
समिति के संयोजक सुनील टम्टा ने ग्रामीणों की ओर से उत्तराखंड सरकार के समाधान पोर्टल पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बैंक शाखा की गुहार लगाते कहा यदि दस दिन में सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।