फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एनएसएस स्वयं सेवियों ने किया स्वच्छता के प्रति जागरुक

एनएसएस स्वयं सेवियों ने किया स्वच्छता के प्रति जागरुक

Tue, 07 Aug 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
एनएसएस स्वयं सेवियों ने किया स्वच्छता के प्रति जागरुक
अल्मोड़ा। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत पातालदेवी और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


स्वयं सेवी छात्राओं ने लोगों को घर और आसपास सफाई रखने, गंदे पानी के निस्तारण, खुले में शौच नहीं करने, पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि खुले में शौच करने, प्लास्टिक और पॉलिथीन के कूड़े को इधर-उधर फेंक देने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है। इससे मलेरिया, हैजा, पीलिया आदि बीमारियों के चपेट में व्यक्ति आता है।
विज्ञापन


छात्राओं ने लोगों को जैविक और अजैविक कूड़े के निस्तारण के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में 40 स्वयं सेवियों ने हिस्सा लिया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी विवेकानंद दुर्गापाल ने किया। इस अवसर पर पूजा थापा, राखी आर्या, दीक्षा गैलाकोटी, रंचना, लता, माया नयाल, लीला पांडे, गरिमा रौतेला, विनीता, कंचना मेहरा, कल्पना नेगी, रेखा गोस्वामी, लिपाक्षी भट्ट, अदिति गुरुरानी, पूजा पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed