{"_id":"5b4642884f1c1b86468b5e20","slug":"31531331208-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकूखेत में आज से आमरण अनशन करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकूखेत में आज से आमरण अनशन करेंगे ग्रामीण
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। इकूखेत बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर क्षेत्रीय संघर्ष समिति और उत्तराखंड जन कल्याण समिति के बैनर तले ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 17वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कल बृहस्पतिवार से आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है।
बुधवार को कैलाश चंद्र, धना राम, आनंद राम और महेश चंद्र क्रमिक अनशन पर बैठे। महिला मंगल दल चनोली और ग्वाली गांव के पदाधिकारियों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं भी अनशन पर बैठ जाएंगी। अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक बैंक शाखा को लेकर संतोषजनक हल नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कल बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रहे आमरण अनशन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मौके पर हिम्मत सिंह, मुकेश, सुरेंद्र, केशर सिंह, सुनील टम्टा, मोहन राम, निशा, धना देवी, कमला, राधा देवी, पूरन सिंह, देव सिंह आदि मौजूद थे।