{"_id":"5b423fe04f1c1b84468b54d5","slug":"31531068384-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगडिय़ा के जंगल में रोपे एक हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगडिय़ा के जंगल में रोपे एक हजार पौधे
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। मेरा गांव-मेरा जंगल अभियान के तहत ग्राम पंचायत अर्जुनराठ और भानराठ के ग्रामीणों ने रविवार को दुर्गड़िया के जंगल में एक हजार पौधे लगाए। पौधरोपण अभियान में दो गांवों के करीब ढाई सौ लोगों ने प्रतिभाग किया।
अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान से सीख लेकर पिछले वर्ष पर्यावरण दिवस से ग्रामीणों ने पौधरोपण अभियान शुरू किया है। गत वर्ष ग्रामीणों ने दुर्गड़िया के जंगल में चौड़ी पत्ती प्रजाति के ढाई हजार पौधे रोपे थे। इस वर्ष पौधरोपण के लिए ग्रामीण दो हजार गड्ढे खोद चुके हैं। वन विभाग से ग्रामीणों को बांज, उतीश और काफल के एक हजार पौधे मिले थे। रविवार को दोनों गांवों की महिलाएं, बच्चे, युवा पौधरोपण को उमड़ पड़े। उन्होंने एक हजार पौधों का रोपण किया। वन क्षेत्राधिकारी विशन राम ने भी पौधरोपण अभियान में भाग लिया।
शाम को जिला विकास अधिकारी मो. असलम और प्रशिक्षु एसडीएम मनीष बिष्ट भी दुर्गड़िया के जंगल पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की जंगल और पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को सराहा। डीडीओ मो. असलम ने कहा कि वन विभाग को जल्द शेष एक हजार पौधे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पौधरोपण अभियान में प्रशासन ग्रामीणों को पूर्ण सहयोग करेगा। जो भी दिक्कतें ग्रामीणों को आएंगी उसका निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर राजस्व उप निरीक्षक रवि मोहन बिष्ट भी शामिल थे।