फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बंदोबस्त के समय के भू नक्षे डिजिटाइज हुए

बंदोबस्त के समय के भू नक्षे डिजिटाइज हुए

Tue, 05 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बंदोबस्त के समय के भू नक्षे डिजिटाइज हुए
अल्मोड़ा। बंदोबस्त के समय 1956 से 1965 के बीच जो भी नक्शे बने थे, जिलेे के उन सभी भू मानचित्रों को डिजिटलाइज किया जा चुका है। अगले कुछ माह में खतौनी का डाटा भू-नक्शों के साथ लिंक कराकर एनआईसी की साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। यह सारा कार्य उत्तराखंड में कुमाऊं में केवल अल्मोड़ा और गढ़वाल में पौड़ी जिले में पायलट प्रोजक्ट के तहत चल रहा है। सब ठीक रहा तो आने वाले समय में उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नाप, बेनाप सरकारी और निजी भूमि के करीब 17,482 मानचित्रों को डिजिटाइज किया जा चुका है। पिछले एक साल से इस काम में लगी नोएडा की रामटेक साफ्टवेयर साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नोएडा और राजस्व विभाग के कर्मचारी लगातार इस काम में लगे हुए थे। प्रोजक्ट कोआर्डिनेटर अनुज सिंह ने बताया कि डिजिटलाइजेशन का काम पूरा हो गया है। अब अगले 15 दिनों में भू-नक्शे को खतौनी से लिंकअप करने का काम किया जाएगा। उसके बाद इसे एनआईसी की साइट पर अपलोड किया जाएगा। भू नक्शेे खतौनी के साथ लिंकअप होने के बाद उसमें खसरा नंबर डालने पर उससे संबंधित नाम, कितना क्षेत्रफल, कितने खातेदार जैसी सारी जानकारी ऑनलाइन हो जाएगी।
विज्ञापन


सहायक भू लेख अधिकारी जय सिंह पाल ने बताया कि डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉडलाइजेशन प्रोग्राम के तहत जिले के सभी भू-नक्शों को डिजिटलाइज करने का काम हो गया है। अब भू-नक्शे को खतौनी से लिंकअप करने का काम किया जा रहा है जिसके बाद जमीन संबंधित सभी नक्शेऔर जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed