{"_id":"5a958c6b4f1c1b514a8bba5c","slug":"31519750251-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार के लिए आज अवसरों की कमी नहीं: डा. मुरारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार के लिए आज अवसरों की कमी नहीं: डा. मुरारी
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) की ओर से जाल धौलाड़ में फल संरक्षण पर आधारित 21 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डॉ. दीपक मुरारी ने कहा कि स्वरोजगार के लिए आज अवसरों की कमी नहीं है, जरूरत है तो दृढ़ निश्चय के साथ कदम बढ़ाने की। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने उद्यम स्थापना के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नौकरियों की उपलब्धता कम होते जा रही है। ऐसे में स्वरोजगार आमदनी का बेहतर विकल्प हो सकता है। जिला ग्रामोद्योग बोर्ड अधिकारी भुवन चंद्र बुधानी ने प्रतिभागियों से उद्यमिता में कॅरियर बनाने का आह्वान किया। स्पर्धा संस्था के प्रमुख दीप चंद्र बिष्ट ने कहा कि स्थानीय रूप में उपलब्ध फलों का संरक्षण कर मार्केटिंग की जा सकती है।
निसबड के सलाहकार सौरभ नौडियाल ने निसबड द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। संचालन स्पर्धा के कैलाश रौतेला ने किया। इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग बोर्ड अधिकारी भुवन चंद्र बुधानी, प्रधान सुनीता आर्या, प्रताप सिंह राना, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष ताकुला के अध्यक्ष प्रकाश खाती, उद्यमी शंकर प्रसाद, जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक नंदाबल्लभ पांडे, निसबड देहरादून के सौरभ नौडियाल आदि मौजूद थे।