{"_id":"5a3fe5624f1c1b156b8be29f","slug":"31514136930-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बस चालकों की हाथापाई से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बस चालकों की हाथापाई से यात्री परेशान
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना (अल्मोड़ा)। रविवार सुबह धौलछीना बाजार के पास दो बस चालक एक दूसरे को पास देने के चक्कर में आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। सड़क पर दोनों ओर वाहन खड़े होने से जाम भी लगा। स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद मामला किसी तरह शांत हो पाया। बाद में दोनों चालक अपने अपने गंतव्य को चले गए। इस दौरान दोनों बसों में बैठे यात्रियों को भी कुछ देर फजीहत का सामना करना पड़ा।
दरअसल बांसबगड़ से आ रही रोडवेज बस और हल्द्वानी से आ रही केमू बस जैसे ही धौलछीना बाजार के पास पहुंची, दोनों बस एक दूसरे को पास देने के चक्कर में एक दूसरे से सट गईं। ऐन वक्त पर केमू बस में चालक की सीट के बाहर लगा साइड का शीशा भी टूट गया। बस यहीं से दोनों चालकों के बीच बहस शुरू हो गई। तीखी नोकझोंक के बाद दोनों बस चालक आपस में हाथापाई करने लगे। इस दौरान मजमा भी लगा रहा और काफी देर तक दोनों आपस में भिड़ते रहे। सड़क के दोनों ओर तब तक वाहनों का लंबा जाम भी लगा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।