फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रोडवेज कर्मियों ने दूसरे दिन भी धरना दिया

रोडवेज कर्मियों ने दूसरे दिन भी धरना दिया

Sat, 23 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों ने दूसरे दिन भी धरना दिया
अल्मोड़ा। बाह्य स्रोत और संविदा कर्मचारियों को नियमित होने तक 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी डिपो शाखा परिसर में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा मेें वक्ताओं ने बाह्य स्रोत और संविदा कर्मचारियों की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। उन्होंने परिवहन निगम को जनहित कारी योजनाओं का 60 करोड़ रुपये का भुगतान करने की मांग की। कहा कि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाह्य स्रोत और संविदा कर्मचारी कई सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नवंबर के वेतन का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि डिपो में पूर्णकालिक सहायक महाप्रबंधक नियुक्त किया जाए। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाए। डिपो में परिचालकों की कमी दूर करने की मांग की। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री उमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व उमेश चंद्र भट्ट का प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर डिपो शाखा के कर्मचारियों ने स्वागत किया। अध्यक्षता शाखा उपाध्यक्ष गिरीश आर्या तथा संचालन शाखा मंत्री सुरेश नेगी ने किया। धरने पर राम दत्त पपनै, रमेश जोशी, भरत लाल टम्टा, आनंदी शुक्ला, टेक सिंह, प्रवीण रावत, हरीश पंत, नरेंद्र सिंह, तारा जोशी, कुंदन रावत, रोहित कुमार, उमाशंकर, गिरीश चंद्र, संजय कुमार, राजेंद्र सिंह, नवीन चंद्र, आनंद प्रसाद, महेंद्र लाल, राकेश कुमार, हरिप्रसाद, पवनेश कुमार, नंदकिशोर, राम प्रसाद, कमलेश्वर प्रसाद, नरेश कुमार, इंद्र लाल, रमेश पांडे, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार टम्टा, अरुण सिंह, पुष्कर आर्या, रवींद्र भंडारी, दीप लोहनी, गोपाल जोशी बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed