{"_id":"59fc9c044f1c1bd8538bac12","slug":"31509727236-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर पिथौरागढ़ महाविद्यालय की टीम फाइनल में पहुंच गई है। रुद्रपुर की टीम पहले ही फाइनल में स्थान बना चुकी है। फाइनल मुकाबला शनिवार चार नवंबर को खेला जाएगा।
स्थानीय स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल मैच एसएसजे परिसर अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ महाविद्यालय के बीच हुआ। अल्मोड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 20 ओवर में सागर रावत के 26 रनों की मदद से आठ विकेट के नकुसान पर अल्मोड़ा परिसर की टीम ने 112 रन बनाए। पिथौरागढ़ की ओर से जीवन मेहता और प्रशांत ने 3-3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिथौरागढ़ की टीम ने 14 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया। पिथौरागढ़ की ओर से योगेश ने 23, विनोद ने 30 और दीपक ने 28 रन बनाए। मैचों के अंपार देवेंद्र परिहार, चंदन लटवाल, विक्रम बोरा, दुष्यंत कुमार थे, जबकि रुद्रपुर महाविद्यालय की टीम पहले ही फाइनल में स्थान बना चुकी है। क्रिकेट कोच लियाकत अली खान ने बताया कि फाइनल मुकाबला पिथौरागढ़ और रुद्रपुर के बीच शनिवार चार नवंबर को खेला जाएगा।