फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नौ साल से एक दूसरे को बेइंतहां प्यार करते हैं दोनों युवक

नौ साल से एक दूसरे को बेइंतहां प्यार करते हैं दोनों युवक

Fri, 28 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
नौ साल से एक दूसरे को बेइंतहां प्यार करते हैं दोनों युवक
अल्मोड़ा। समलैंगिक शादी रचाने का दावा करने वाले दोनों युवक किशोरावस्था से ही एक-दूसरे को बेइंतहां प्यार करते हैं। 11वीं में पढ़ने के दौरान ही दोनों में काफी लगाव हो गया था। ऑपरेशन के जरिये लड़की बनने की ठान चुका अमित पढ़ाई में अच्छा था और जब उसे पता चला कि उसके प्रेमी ललित के 12वीं के पेपर अच्छे नहीं हुए हैं तो उसने खुद भी फेल होने के लिए कुछ पेपर ही नहीं दिए, ताकि दोनों साथ पढ़ाई कर सकें।
विज्ञापन


समलैंगिक विवाह रचाने वाले अमित और ललित किशोरावस्था में इतने करीब आ गए कि वह एक-दूसरे के बिना रह नहीं पाते थे। अमित ने बताया कि अल्मोड़ा जीआईसी मेें दोनों ने 11वीं की परीक्षा साथ ही पास की। लेकिन, ललित पढ़ाई में कमजोर था। इस कारण 12वीं में उसके पेपर अच्छे नहीं हुए। अमित ने बताया कि जब मुझे पता चला कि ललित पास नहीं हो पाएगा तो मैंने जानबूझकर कुछ पेपर छोड़ दिए। उसके बाद हम दोनों ने एक बार फिर साथ-साथ पढ़ाई की। अगले साल दोनों ने पेपर दिए, लेकिन ललित फिर भी फेल हो गया।
विज्ञापन


इस पर अमित ने एक साल बीए की परीक्षा नहीं दी और अपने प्रेमी ललित को इंटर पास करवाने में उसकी काफी मदद की। अमित उसे खुद कई-कई घंटे पढ़ाता था। आखिर उस साल ललित पास हो गया और दोनों ने फिर बीए की पढ़ाई भी साथ ही शुरू की। बीए के बाद दोनों ने साथ में शिक्षा शास्त्र में एमए भी किया। अमित ने बताया कि वह 11वीं के बाद से ही ललित की हर दुख-सुख में मदद करता है। वह किसी भी हालत में एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए उन्होंने हाल ही में अपने घर वालों को समलैंगिक विवाह के बारे में जानकारी दे दी। घर वाले जब राजी नहीं हुए तो दोनों ने जानबूझकर अपने निर्णय को सार्वजनिक करने की ठान ली, ताकि उनके रिश्तेदारों और समाज के अन्य निकटवर्ती लोगों को उनके बारे में पता लग जाए। ललित के परिवार में दो भाई और पांच बहनें हैं, जबकि अमित के परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed