फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   30 Nomination In Almora Bageshwar

नामांकन के अंतिम दिन अल्मोड़ा में नौ ने भरा पर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
30 Nomination In Almora Bageshwar
रानीखेत में नामांकन कराते निवर्तमान विधायक कांग्रेस के करन माहरा।संवाद - फोटो : RANIKHET
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के नामांकन के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन था। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में कुल 30 नामांकन 28 जनवरी को किए गए। इनमें रानीखेत से कांग्रेस के प्रत्याशी करन मेहरा और सल्ट से रणजीत रावत प्रमुख नाम रहे। वहीं, बृहस्पतिवार को दोनों जिलों में कुल 37 नामांकन हुए थे। इनमें अल्मोड़ा से भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा, सोमेश्वर से रेखा आर्या और जागेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल, कपकोट से ललित फर्स्वाण आदि प्रमुख नाम थे। 31 को नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा की तीन सीटों में कुल 28 प्रत्याशी करा चुके हैं नामांकन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में शुक्रवार को कुल नौ प्रत्याशियों ने तीन सीटों के लिए अपने नामांकन कराए। पुराने कलक्ट्रेट में तीन विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग नामांकन कक्ष बनाए गए थे। कड़ी सुरक्षा और कोविड नियमों के अनुपालन के साथ नामांकन कक्ष में प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। शुक्रवार को भाजपा के मोहन सिंह मेहरा, यूकेडी के मनीष नेगी, बहुजन समाज वादी पार्टी के अशोक कुमार, सपा के अर्जुन कुमार, आम आदमी पार्टी के अल्मोड़ा से डमी उम्मीदवार मनोज गुप्ता, सोमेश्वर से प्रत्याशी हरीश चंद्र, सोमेश्वर से आप के डमी उम्मीदवार खीमपाल, बसपा के नारायण राम, और निर्दलीय प्रत्याशी मधुबाला ने अपना नामांकन कराया। अल्मोड़ा की तीन विधानसभा सोमेश्वर, जागेश्वर और अल्मोड़ा सीट से अब तक कुल 28 प्रत्याशी अपना नामांकन करा चुके हैं। जिसमें भाजपा, कांग्रेस, आप, यूकेडी, सपा, उपपा, बसपा और कुछ निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। सोमश्वर, अल्मोड़ा और जागेश्वर सीट के लिए बृहस्पतिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता करन, रणजीत रावत सहित 12 लोगों ने कराया नामांकन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नामांकन तिथि के अंतिम दिन रानीखेत में तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, कुछ प्रत्याशी पहले नामांकन करा चुके थे, उन्होंने भी कुछ प्रपत्र जमा कराए। द्वाराहाट विधानसभा से समाजवादी पार्टी के गणेश चंद्र ने नामांकन कराया। हालांकि भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही की तरफ से भी कुछ प्रपत्र जमा कराए गए। उन्होंने पहले ही नामांकन कर लिया था। सल्ट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रणजीत सिंह रावत, जनता ब्रिगेड पार्टी के ललित मोहन सिंह और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के जगदीश चंद्र ने रिटर्निंग आफीसर शिप्रा जोशी के सम्मुख नामांकन पत्र दाखिल किए। जबकि रानीखेत विधानसभा से अंतिम दिन 10 नामांकन हुए। इनमें कांग्रेस के निवर्तमान विधायक करन माहरा, आम आदमी पार्टी के नंदन सिंह, समाजवादी पार्टी की सुनीता रिखाड़ी, निर्दलीय तौर पर हिमानी नैनवाल, उक्रांद के तुला सिंह तड़ियाल तथा निर्दलीय दीपक करगेती ने भी नामांकन कराया। करन माहरा के प्रस्तावक हेमंत बिष्ट और हिमांशु बिष्ट रहे, जबकि अजय बबली मुख्य चुनाव अभिकर्ता थे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भी कुछ प्रपत्र जमा कराए। रिटर्निंग आफीसर जय किशन के सम्मुख नामांकन कराने से पूर्व कई प्रत्याशी समर्थकों के साथ परिसर तक पहुंचे। इसके बाद कोविड नियमों के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

रानीखेत में नामांकन कराने पहुंचे सल्ट से कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत रावत। संवाद

रानीखेत में नामांकन कराने पहुंचे सल्ट से कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत रावत। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed