{"_id":"64e4f2dc7759a012980362d6","slug":"294-schemes-work-suspended-almora-news-c-232-1-alm1002-2090-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए 294 योजनाएं का काम लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए 294 योजनाएं का काम लटका
Tue, 22 Aug 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। एक साल से अधर में लटकीं 294 सिंचाई योजनाएं इस का प्रमाण हैं। विभाग ने इन योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए एक साल पूर्व 15 करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव शासन को भेजा था। लेकिन इसके सापेक्ष विभाग को एक करोड़ की राशि ही मिल सकी है। ऐसे में बजट के अभाव में ये योजनाएं लटक गई हैं जिससे किसान मायूस हैं।
अल्मोड़ा के 11 विकासखंडों के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए पीएमकेएसवाई योजना के तहत 294 योजनाओं को एक साल पूर्व स्वीकृति मिली थी। चार हजार से अधिक किसानों को उम्मीद थी कि सिंचाई के बगैर उनके बंजर खेत आबाद होंगे और यहां फसल लहलहाएगी लेकिन इन योजनाओं के लिए 15.86 करोड़ रुपये के सापेक्ष केवल 1.25 करोड़ रुपये ही विभाग को मिले हैं, इससे इन्हें धरातल पर उतारना नामुमकिन है। ऐसे में विभाग शासन का मुंह ताकने के लिए मजबूर हैं। इधर जिले में फसल पकनी शुरू हो गई है और कुछ माह बाद ही फिर से नई फसलों की बुआई होगी। लेकिन इन हालात में किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने की उम्मीद बेहद कम है। बावजूद इसके उनकी आय दोगुनी करने के दावे हो रहे हैं। संवाद
बजट के अभाव में योजनाओं का काम लटका
अल्मोड़ा। लघु सिंचाई विभाग की इन योजनाओं का काम तो शुरू हुआ। लेकिन बजट के अभाव में ये योजनाएं अटक गई हैं। टैंक, हौज आदि का निर्माण कर रहे ठेकेदारों को भी भुगतान मिलना बंद हो गया है और वे इसके लिए विभाग के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोट
पीएमकेएसवाई योजना के तहत 294 योजनाओं को शासन से स्वीकृति मिली है लेकिन बजट के अभाव में इनका निर्माण कार्य ठप पड़ा है। बजट मिलते ही काम शुरू होगा।
-जेडी सिंह, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, अल्मोड़ा