फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   29 centers set up in Almora district for UPSC exam

यूपीएससी परीक्षा के लिए अल्मोड़ा जिले में बनाए गए 29 केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
29 centers set up in Almora district for UPSC exam
अल्मोड़ा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से पहली बार अल्मोड़ा जिले को आयोग की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अक्तूबर और नवंबर में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 29 केंद्र बनाए गए हैं। यूपीएससी के अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों और अन्य अधिकारियों के साथ विकासभवन सभागार में बैठक कर डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि डीएम ने कहा कि जिले में परीक्षाओं का सफल संचालन किया जाएगा। परीक्षा केंद्र के सभी व्यवस्थापकों को आयोग के मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि यूपीएससी परीक्षाओं के जिले में बनाए गए 29 केंद्रों मे करीब आठ हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की जा रही है। अल्मोड़ा में 20 केंद्र और रानीखेत में नौ केंद्र बनाए गए हैं। यूपीएससी के अनुसचिव दीप पंत ने आयोग की ओर से कराई जाने वाली परीक्षाओं के लिए निर्धारित मानकों और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। एसएसपी पंकज भट्ट ने परीक्षाओें के सफलतापूर्वक संचालन के लिए कानून और शांति व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन दिया। वहां सीडीओ नवनीत पांडे, एडीएम बीएल फिरमाल, आयोग के अनुसचिव उज्ज्वल कुमार, सेक्शन ऑफिसर जगराम मीणा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम गौरव पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed