{"_id":"62d990cfdd34e20d6c6d502a","slug":"270-tin-illeagal-lisa-recoverd-almora-news-hld4698494165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कैंटर से 270 टिन अवैध लीसा पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कैंटर से 270 टिन अवैध लीसा पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। देघाट से हल्द्वानी जा रहे एक कैंटर से 270 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ है। एसओजी और पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लीसे की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर ने कैंटर में फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई गई थी।
बृहस्पतिवार सुबह देघाट से मैदानी क्षेत्र को अवैध तरीके से लीसा ले जाने की सूचना मिलने पर एसओजी और पुलिस टीम सतर्क हो गई। तलाशी में एक कैंटर में अलग से केबिन बनाकर रखा गया 270 टिन अवैध लीसा बरामद किया। चौकी इंचार्ज मदन मोहन जोशी ने बताया कैंटर को रिजवान अहमद (42) निवासी इंद्रानगर थाना पुलभट्टा किच्छा चला रहा था।
कैंटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी जबकि कागजों की जांच में कैंटर का वास्तविक नंबर अलग था। तस्कर लीसे को देघाट से हल्द्वानी बेचने के लिए ले जा रहा था। थाना भतरौंजखान में धारा 26/42 वन अधिनियम, आईपीसी 420 में केस दर्ज कर आरोपी रिजवान अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। कैंटर को सीज कर दिया है। टीम में एसओजी के संजय पाठक आदि थे।