फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   25 elderly people above 85 years of age will be honored tomorrow

Almora News: 85 साल से अधिक आयु के 25 बुजुर्ग कल को होंगे सम्मानित

Sat, 28 Jun 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
25 elderly people above 85 years of age will be honored tomorrow
अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता करते हम साथी समूह के पदाधिकारी। संवाद
अल्मोड़ा। हम साथी समूह की ओर से 29 जून को एलआरसाह रोड स्थित एक होटल में हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम होगा। 85 वर्ष से अधिक आयु के 25 बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम से समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक होटल में हुई प्रेसवार्ता में समूह के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम के महासचिव मनोज सनवाल ने बताया कि पहले चरण में 25 बुजुर्गों को सम्मानित किया जा रहा है। शेष बुजुर्गों को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का मकसद युवाओं को ये संदेश देना है कि हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं। नई पीढ़ी को उनसे सीख मिलेगी। मुख्य संयोजक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग बोझ नहीं बल्कि एक आदर्श हैं।
विज्ञापन

संरक्षक राघव पंत ने बताया कि समूह स्वयं के निजी संसाधनों और आर्थिक सहयोग से कार्यक्रम किया जा रहा है। बीते कई महीनों से घर-घर जाकर 85 बुजुर्गों से संपर्क किया गया। समिति सदस्य डॉ. भूपेंद्र वल्दिया ने कहा कि युवा पीढ़ी का बुजुर्गों के प्रति असंवेदनशीलता चिंताजनक है। परिवारों का खंडित होना भी इसकी एक वजह है। वहां अध्यक्ष डॉ. जेसी दुर्गापाल, कोषाध्यक्ष शंकर दत्त भट्ट, मुख्य संरक्षक सीएल वर्मा, मनोहर नेगी, डॉ. वसुधा पंत, पुष्पा सती, मनोज भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed