फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   24 Goats Killed By Mystry Disease

Almora News: धौलछीना में अज्ञात बीमारी से 24 से अधिक बकरियों की मौत, किसान मायूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
24 Goats Killed By Mystry Disease
धौलछीना के लिंगुड़ता में बकरियों का उपचार करते पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक मेहरा। संवाद - फोटो : ALMORA
धौलछीना। धौलछीना ब्लॉक के लिंगुड़ता गांव में अज्ञात बीमारी फैलने से 24 बकरियों की मौत हो गई। कई बकरियां अब भी बीमार हैं, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। उन्होंने पशुपालन विभाग से उपचार की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बकरियों की नाक बह रही है और वह खाना खाना छोड़ रही हैं। इसके कुछ दिन बाद ही उसकी मौत हो रही है। कहा कि अब तक पांच किसानों की 24 से अधिक बकरियों की मौत हो चुकी हैं, जबकि कई बकरियां अब भी बीमार हैं। सूचना के बाद पशुपालन विभाग की टीम गांव पहुंची और बीमार बकरियों का उपचार किया। डॉक्टरों ने किसानों को बीमार बकरियों को अन्य से दूर रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

कोट- बकरियों के पोस्टमार्टम कर सैंपल जांच को भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही असल बीमारी का पता चल सकेगा। आम तौर पर बकरियों में कंटेजियस कैपराइन प्लूरो निमोनिया के लक्षण देखे गए हैं। यह रोग बकरियों के लिए घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दीपक मेहरा, पशु चिकित्साधिकारी, धौलछीना।
फोटो- 14 एएलएम19 पी-धौलछीना के लिंगुड़ता गांव में बकरियों का उपचार करतेपशु चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक मेहरा ।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed