{"_id":"66f1c7082ec92fe8b8067b84","slug":"22232-were-registered-and-only-14156-were-admitted-almora-news-c-232-1-alm1002-117686-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पंजीकरण हुए 22,232 और दाखिले हुए सिर्फ 14,156","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पंजीकरण हुए 22,232 और दाखिले हुए सिर्फ 14,156
Tue, 24 Sep 2024 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर पहले सेमेस्टर में 8074 विद्यार्थियों ने प्रवेश से मुंह मोड़ा। स्नातक में पंजीकरण के सापेक्ष 69, जबकि स्नातकोत्तर में 48 फीसदी ही प्रवेश हुए। छात्र संख्या घटने से विश्वविद्यालय प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है।
एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन चार परिसर और 36 महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में 22,232 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया लेकिन प्रवेश केवल 14,156 विद्यार्थियों ने ही लिया। पंजीकरण कराने के बाद भी 8074 विद्यार्थियों ने प्रवेश नहीं लिया।
आंकड़ों के मुताबिक स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 16,209 पंजीकरण के सापेक्ष 11,229 दाखिले हुए। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में पंजीकृत 6023 में से केवल 2927 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। अब प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
चार परिसरों में 7136 दाखिले हुए
अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ परिसर में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में 7136 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। वहीं 36 संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में 7020 प्रवेश हुए।
पांच बार पंजीकरण के लिए खुला पोर्टल
अल्माेड़ा। छात्र संख्या बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पूरा प्रयास किया। विद्यार्थियों को मौका देने के लिए पांच बार समर्थ पोर्टल खोला गया। बावजूद इसके महज विद्यार्थियों ने ही पंजीकरण किया। संवाद
कोट
विश्वविद्यालय में काफी कम प्रवेश हुए हैं। इसकी बड़ी वजह सीमित व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित होना है। विश्वविद्यालय स्तर से इन कोर्स को शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट कुलपति, एसएसजे विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा।