फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   22 complaints resolved in public meeting

जनता मिलन में 22 शिकायतों का हुआ निपटारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
22 complaints resolved in public meeting
जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायतें सुनते एडीएम बीएल फिरमाल। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एडीएम बीएल फिरमाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में एडीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं और एक सप्ताह के भीतर निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान कुल 22 शिकायतें दर्ज की हुईं।
विज्ञापन

जन समस्याओं में अधिकांश शिकायतें पेयजल, लोनिवि, विद्युत विभागों से संबंधित थीं। तल्ला चीनाखान में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने, हवालबाग के धूरा में पेयजल लाइन को ठीक कराने की शिकायत पर एडीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को तीन दिन के भीतर आपूर्ति सुचारू करने और पेयजल लाइन का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चीनाखान में सड़क में नालियों के चोक हो जाने से गंदा पानी आवासीय बस्ती में आ जाने की शिकायत पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को तत्काल मौका मुआयना कर नालियों की सफाई के निर्देश दिए। जनता मिलन में लोधिया में अवैध विद्युत कनेक्शन की शिकायत पर उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को स्थलीय निरीक्षण करने और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा। कफड़खान में अवैध पेयजल कनेक्शन की शिकायत पर उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई गई सड़क में लंबे समय से भकूना में पुल न बनाए जाने की शिकायत पर एडीएम ने बताया कि इसका प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है साथ ही टेंडर की प्रतिक्रिया गतिमान है। कफड़खान से अयारपानी मोटर मार्ग पर शीघ्र डामरीकरण करने के बारे में भी शिकायत दर्ज हुई। इस दौरान परियोजना निदेशक नरेश कुमार, डीडीओ केके पंत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता हयांकी, जिला शिक्षाधिकारी एचबी चंद, कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता राजेश चौहान, अधिशासी अभियंता विद्युत डीडी पांगती, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं
बागेश्वर
में पंचायत चुनाव के बाद सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पहली बार साप्ताहिक जनता दरबार लगा। इसमें जिले भर से आए फरियादियों ने 21 शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकतर शिकायतें सड़कों की बदहाली से संबंधित थीं। प्रभारी डीएम राहुल कुमार गोयल ने कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया जबकि अन्य के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत नैल के प्रधान ललित मोहन सिंह परिहार ने बताया कि कारगिल शहीद रमेश सिंह परिहार के गांव डूंगरगांव के लिए 2014 से रुनीखेत-खोली-अमतौड़ा होकर सड़क बननी शुरू हुई, जो अमतौड़ा से कुछ आगे वजी गांव के पास तक छह किमी दूरी तक कटी। इसके बाद लंबे समय से निर्माण कार्य बंद है।
उससे आगे गांव तक चार किमी सड़क कटनी बाकी है। उसका भी डामरीकरण नहीं हुआ है। मोहल्ला सेंज निवासी अर्जुन सिंह के घर की छत पर उरेडा ने सूर्योदय योजना तहत चार किलो वाट का संयंत्र लगाया जो ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवि करायत ने बताया कि पालड़ीछीना-जैन-करास मोटर मार्ग पिछले 12 साल से बन रहा है। इसके बावजूद मात्र सात किमी लंबी सड़क बन सकी है, इसमें भी बड़ा बोल्डर होने से एक किमी सड़क का प्रयोग नहीं हो पर रहा है। ग्राम देवलधार जनौटी पालड़ी निवासी बहादुर राम ने अल्मोड़ा की एक कंपनी प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। बताया कि ऊधमसिंह नगर के सितारगंज तहसील में दी गयी भूमि का पट्टा देने से रोका जा रहा है। डीएम ने एसडीएम राकेश तिवारी को समस्या सुलझाने के निर्देश दिए।

प्राइमरी स्कूल अनर्सा की एसएससी अध्यक्ष गोदावरी देवी के साथ आए ग्रामीणों ने अध्यापक का स्थानांतरण रोकने की मांग की। मंडलसेरा निवासी मदन सिंह ने बागेश्वर-मंडलसेरा बाईपास मोटर मार्ग निर्माण के दौरान कटी उनकी नाप भूमि का मुआवजा मांगा। जनसुनवाई में डीएफओ मयंक शेखर झा, डीडीओ केएन तिवारी, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, ईई यूपीसीएल भास्करानंद पांडेय, ईई लोनिवि उमेश पंत, कपकोट संजय पांडे, पीएमजीएसवाई खंड के ईई राजेंद्र प्रसाद, सीएओ बीपी मौर्य, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed