फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   छावनी के नागरिकों का दर्द भली भांति समझते थे पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर

छावनी के नागरिकों का दर्द भली भांति समझते थे पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
छावनी के नागरिकों का दर्द भली भांति समझते थे पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों के कष्टों से पूर्व रक्षा मंत्री गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर परिकर भलीभांति वाकिफ थे, छावनी परिषद के सभासदों ने यहां बैठक कर कहा कि रक्षा मंत्री रहते उन्होंने छावनी की समस्याओं के निराकरण के लिए काफी प्रयास किए। इस दौरान कई महत्वपूर्ण समस्याओं का निराकरण भी हुआ।
विज्ञापन


छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री ईमानदार स्वच्छ छवि के नेता थे। सादगी की प्रतिमूर्ति स्व. परिकर को उनके कार्यों का देखते हुए ही रक्षा मंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया था।
विज्ञापन


कहा कि रक्षा मंत्री बनने के बाद उन्होंने 62 छावनियों के पांच कमांडों में ओरिएंटेशन प्रोग्राम कराए। जिसमें रक्षा संपदा अधिकारी, और सेनाधिकारियों से विस्तृत जानकारी हासिल कर कार्ययोजना बनाई। उनके द्वारा बनाई गई योजनाओं को अब वर्तमान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आगे बढ़ा रही हैं। शोक जताने वालों में कैंट सभासद संजय पंत, विनोद चंद्र, अर्चना पाठक, पूर्व सभासद उमेश पाठक, व्यापार मंडल जिला महामंत्री डा. गिरीश वैला, विमल भट्ट, हरीश शर्मा, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed