{"_id":"5c056f01bdec2241885d4f6f","slug":"21543859969-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने किया उर्वरक, कीटनाशी विक्रय केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने किया उर्वरक, कीटनाशी विक्रय केंद्रों का निरीक्षण
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उपजिलाधिकारी विवेक राय और मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने जिले के राजकीय और निजी उर्वरक कीटनाशी विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उर्वरक और रसायनों के सैंपल लिए गए। जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
अधिकारियों ने उर्वरक बफर गोदाम का निरीक्षण किया। बफर गोदाम में उर्वरक के स्टाक की जानकरी ली। गोदाम से यूरिया के तीन और एनपीके का एक नमूना लिया। गोदाम प्रभारी चंद्रशेखर लोहनी ने बताया कि गोदाम में उपलब्ध रसायन, उर्वरकों को अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में साधन सहकारी समितियों को मांग के आधार पर आपूर्ति की जाती है।
इसके बाद मैसर्स नेगी बीज भंडार रानीखेत का निरीक्षण किया। यहां अमोनियम साल्ट ऑफ ग्लाइफोसेट के तीन और क्लोरोपाइरॉफास 20 फीसदी, साइपरमैथिन पांच फीसदी, डाइक्लोरोवाश 76 फीसदी, कार्बोफ्यूरान तीन फीसदी, कार्बनडाइजिन 50 डब्ल्यूपी, फारेट 10जी और एल्यू फास्फाइड कीटनाशकों के एक-एक नमूने लिए।
विज्ञापन
तत्पश्चात कृषि निवेश केंद्र रियूनी (द्वाराहाट) का निरीक्षण कर रसायन क्लोरोपाइरीफास 20 फीसदी का एक नमूना लिया। कृषि निवेश केंद्र हवालबाग में उपलब्ध रसायन डाईक्लोरोवाश 20 फीसदी का भी सैंपल लिया। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि रसायनों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेेजे जाएंगे।