{"_id":"5be862bbbdec2269827d54e8","slug":"21541956283-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरुकता को निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरुकता को निकाली साइकिल रैली
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि मुद्दों को लेकर बिनसर से कसारदेवी तक साइकिल रैली आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने भी भाग लिया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि जागरूक मतदाता एक पारदर्शी लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने कहा कि इस साइकिल रैली का उद्देश्य मतदाता जागरूकता के साथ-साथ बेटी बचाओ बेटी-पढाओ, कोसी पुर्नजनन अभियान और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाना है।
बिनसर से कसारदेवी तक 10 किमी आयोजित साइकिल रैली में डीएम ने भी भागीदारी की और उन्होंने भी साइकिल चलाई। उन्होंने कहा कि इस तरह की रैली और कार्यक्रमों के आयोजन से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जा सकता है। जिसकी जिले में अपार संम्भावनाएं है।
रैली में जिलाधिकारी के अलावा उपजिलाधिकारी विवेक राय, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, आपदा अधिकारी राकेश जोशी, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव सहित एसएसजे परिसर के छात्रोें ने भाग लिया।