{"_id":"5bdc9775bdec22696b239721","slug":"21541183349-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल बाद भी शुरु नहीं हुआ मार्ग निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल बाद भी शुरु नहीं हुआ मार्ग निर्माण
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील के अंतर्गत धावापानी-डढूली-धड़कुआ मोटर मार्ग का निर्माण दस वर्ष बाद भी शुरू नहीं हुआ है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में चेतावनी दी है यदि दिसंबर तक निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
ज्ञापन में ग्रामीणों कहा है कि धावापानी धड़कुआ के लिए पीएमजीएसवाई के तहत वर्ष 2008 में सड़क स्वीकृत हुई थी। वन विभाग की अनापत्ति दिए जाने के बाद भी सड़क का कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि दिसंबर तक कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण अनशन पर बैठ जाएंगे। ज्ञापन में ग्राम प्रधान खेमचंद्र, तारा दत्त, भुवन चंद्र, शांति देवी, धना देवी, केशव दत्त, मोहनचंद्र, दिवानी राम आदि के हस्ताक्षर हैं।