{"_id":"5bd8963fbdec22696d7814c6","slug":"21540920895-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 225 पीठासीन और मतदान अधिकारियों की लगेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 225 पीठासीन और मतदान अधिकारियों की लगेगी ड्यूटी
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्रशासन ने निकाय चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जिले की दो नगर पालिकाओं और दो नगर पंचायतों में कुल 41 बूथ निर्धारित किए गए हैं। इन बूथों में मतदान कराने के लिए 225 पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के अंतर्गत 14 मतदान केंद्रों में 26 बूथ, नगरपालिका चिलियानौला (रानीखेत) में के तीन मतदान केंद्रों में सात बूथ, नगर पंचायत भिकियासैंण के दो मतदान केंद्रों में चार बूथ और नगर पंचयात द्वाराहाट में चार मतदान केंद्रों में चार बूथ बनाए गए हैं।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक बूथ में मतदान संपन्न कराने के लिए पांच कार्मिक तैनात रहेंगे। जिनमें एक पीठासीन अधिकारी और चार मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान कराने के लिए 41 पीठासीन अधिकारी और 164 मतदान अधिकारी तैनात रहेंगे। जबकि दस फीसदी कार्मिक रिजर्व में रखे गए हैं। इनमें चार पीठासीन अधिकारी और 16 मतदान अधिकारी सामल हैं।
विज्ञापन
इस बार निकाय चुनाव मतपत्र के जरिए होना है। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने 150 मतपेटियां भी तैयार कर ली हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण दो नंवंबर और द्वितीय प्रशिक्षण 13 नवंबर को मिलेगा। जबकि मतगणना कार्मिकों को 14 नवंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।