{"_id":"5bb4f776867a5570e67e20d7","slug":"21538586486-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेषज संघ ताड़ीखेत वार्ड के लिए भाजपा के गिरधर जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेषज संघ ताड़ीखेत वार्ड के लिए भाजपा के गिरधर जीते
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला भेषज सहकारी संघ के ताड़ीखेत वार्ड के निदेशक पद पर भाजपा के गिरधर सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के वंशीराम को एक मत से पराजित किया। जबकि छह वार्ड के निदेशक पूर्व में ही निर्विरोध चुने गए हैं।
मालूम हो कि चौखुटिया वार्ड से मीना कांडपाल, हवालबाग से हंसी बिष्ट, लमगड़ा से गणेश दत्त, धौलादेवी ब्लॉक से मोहन सिंह सिंग्वाल, व्यक्तिगत सदस्य जड़ी-बूटी से नारायण पूर्व में ही निर्विरोध निदेशक निर्वाचित हो चुके हैं।
ताड़ीखेत वार्ड निदेशक पद पर गिरधर सिंह और वंशीराम चुनाव मैदान में थे। चुनाव में भाजपा के गिरधर सिंह ने कांग्रेस के वंशीराम को एक मत से पराजित किया। गिरधर सिंह को पांच और वंशीराम को चार मत प्राप्त हुए। इधर शासन ने संघ के नामित निदेशक पद पर त्रिलोक सिंह भंडारी को मनोनीत किया है। निर्वाचन अधिकारी डीपीआरओ हरीश आर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार चार अक्तूबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य संस्थाओं के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव होगा।