{"_id":"5b1186694f1c1ba16e8b5b7e","slug":"21527875177-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में दुग्ध संघ की मिल्क एटीएम वैन सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में दुग्ध संघ की मिल्क एटीएम वैन सेवा शुरू
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दुग्ध संघ अल्मोड़ा ने विश्व दुग्ध दिवस पर शुक्रवार से ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए नगर में मिल्क एटीएम मोबाइल, इंसुलेटेड वाहन सेवा शुरू कर दी है। इस एटीएम से लोग जरूरत के मुताबिक दूध ले सकेंगे। एटीएम वैन नगर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को दूध उपलब्ध कराएगी। दुग्ध संघ अल्मोड़ा में दुग्ध संघ के अध्यक्ष, अपर निदेशक महिला डेरी, प्रधान प्रबंधक, सहायक निदेशक ने संयुक्त रूप से नए मिल्क एटीएम, इंसुलेटिड वाहन को हरी झंडी दिखाकर नगर क्षेत्र में दुग्ध वितरण के लिए रवाना किया।
दुग्ध संघ की मिल्क एटीएम वैन में पांच सौ लीटर का टैंक लगाया गया है। इसमें दूध भरा रहेगा। एटीएम में आधा, एक लीटर दूध खरीदने के लिए कई विकल्प हैं। जितने रुपये का दूध चाहिए एटीएम में लगी डिस्प्ले में उतने अंक दबाने होंगे। वहीं 400 लीटर के डीप फ्रीजर के माध्यम से लोगों को ताजा पनीर, घी आदि भी मिलेगा। मिल्क एटीएम मोबाइल डेरी से एनटीडी दुर्गानगर, सिकुड़ा बैंड, मकेड़ी, देवी मंदिर, धारानौला स्टेशन, लोनिवि गेस्ट हाउस, राजपुरा, गोविंद जनरल स्टोर, ऑफिसर्स कॉलोनी तिराहा, एसबीआई एटीएम, दुगालखोला ताम्रनगरी, ब्राइट इन कॉर्नर, विवेकानंद, वन विभाग कार्यालय, डाकघर, जाखनदेवी आदि क्षेत्रों में सेवा देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दुग्ध संघ के अध्यक्ष कुंवर सिंह गुसांई ने लोगों से आंचल दूध की विश्वसनीयता को ध्यान में रखकर अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक डॉ. एलएम जोशी ने बच्चों को दूध के बारे में बताया और उनकी जिज्ञासा का समाधान किया। अपर निदेशक महिला डेरी एके नेगी ने दूध की विभिन्न अवस्थाओं की जानकारी दी। एमआईएस प्रभारी अरुन नगरकोटी ने संचालन किया। कार्यक्रम में प्रबंध कमेटी सदस्य जयबल्लभ उप्रेती, राज्य सरकार के प्रतिनिधि मुकेश पांडे, अमर सिंह, दुग्ध विभाग के सहायक निदेशक सुनील अधिकारी आदि थे। इधर दुग्ध संघ ने उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिया है। जिसके तहत उपभोक्ताओं को प्रारंभिक दुग्ध परीक्षण के लिए लेक्टोमीटर, लेक्टोमीटर जार, दुग्ध गुणवत्ता परीक्षण स्ट्रिप बांटे जाएंगे।
उपभोक्ताओं को ताजा घी, पनीर, दूध मिलेगा
लोगों को जरूरत के मुताबिक दूध, दुग्ध पदार्थ मिलने लगे