{"_id":"5ade1a1b4f1c1b84028b6222","slug":"21524505115-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में शिक्षक और शिक्षिका अनुपस्थित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में शिक्षक और शिक्षिका अनुपस्थित मिले
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शासन के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिले के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में राजकीय बालिका इंटर कालेज स्याल्दे में एक शिक्षिका और जूनियर हाइस्कूल चौंसली (हवालबाग) में एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। विभाग ने अनुपस्थित दोनों शिक्षकों की सूचना निदेशालय को प्रेषित कर दी है।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) राय साहब यादव ने प्राथमिक विद्यालय चौंसली, जूनियर हाइस्कूल चौंसली, जीआईसी लोधिया, प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाइस्कूल लोधिया का औचक निरीक्षण किया। यादव सुबह 7:45 बजे जूनियर हाइस्कूल चौंसली के निरीक्षण को पहुंचे। तो वहां विद्यालय के एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। छुट्टी का प्रार्थना पत्र भी नहीं था। उन्होंने बताया कि अन्य विद्यालयों में व्यवस्थाएं सुचारू मिलीं।
इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारियों और उप शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने विकासखंडों में विद्यालयों का निरीक्षण किया। डीईओ यादव ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी स्याल्दे को निरीक्षण के दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज स्याल्दे में एक शिक्षिका अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने बताया कि यह शिक्षिका पिछले कुछ दिनों से अनुपस्थित चल रही थीं।
विज्ञापन
डीईओ ने बताया कि दोनों अनुपस्थित शिक्षकों की सूचना निदेशालय को भेज दी गई है। निदेशालय से इस मामले में निर्देश मिलने के बाद अनुपस्थित शिक्षक और शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।