{"_id":"5a32ad4c4f1c1bca678c1789","slug":"21513270604-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कार्यालय की सीढ़ियों पर थूकना भारी पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कार्यालय की सीढ़ियों पर थूकना भारी पड़ा
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला कार्यालय की सीढ़ियों के पास सार्वजनिक स्थान में थूकने पर जिलाधिकारी ईवा आशीष ने स्वयं कार्रवाई कर पांच सौ रुपये अर्थदंड वसूला। उन्होंने अधिकारियों से उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध विधेयक का पालन करवाने के लिए निरीक्षण कर मौके पर चालान के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार दिन में डीएम बैठक लेकर लौट रही थीं कि इसी दौरान जिला कार्यालय की सीढ़ियों के पास सार्वजनिक स्थान में मोहन राम थूकता हुआ मिला। डीएम ने संबंधित व्यक्ति का चालान कर पांच सौ रुपये अर्थदंड वसूला। उन्होंने स्थान-स्थान पर कूड़ा, कचरा, प्लास्टिक, सीवर बहाने जैसी गतिविधियां करते दिखाई देने पर अधिकारियों को ऐसे लोगों का मौके पर ही चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इसके लिए नगर पालिका द्वारा भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मालूम हो कि सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा फेंकने और थूकने पर जिलाधिकारी ने इससे पूर्व भी दो बार चालान की कार्रवाई की है।