फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एटीएम धोखाधड़ी से जागरूक करने के लिए गांव गांव पहुंच रही पुलिस

एटीएम धोखाधड़ी से जागरूक करने के लिए गांव गांव पहुंच रही पुलिस

Sun, 19 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
एटीएम धोखाधड़ी से जागरूक करने के लिए गांव गांव पहुंच रही पुलिस
अल्मोड़ा। एटीएम में फोन के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी के बाद सतर्क पुलिस विभाग इन दिनों जहां बैंक अधिकारियों के साथ एटीएम में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है, वहीं शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को धोखाधड़ी के संबंध में जागरूक भी कर रही है। रविवार को पुलिस ने विभिन्न थाना, चौकी क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले गांव के ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सचेत भी किया।
विज्ञापन


एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देशन में थाना सोमेश्वर पुलिस ने पल्यूड़ा गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक दीप चंद्र पांडे की मौजूदगी में पुलिस ने स्थानीय महिलाओं और पुरुषों को फोन के माध्यम से एटीएम धोखाधड़ी के लिए सचेत करते हुए अपना एटीएम नंबर किसी को भी नहीं बताने को कहा। इस मौके पर पुलिस स्थानीय महिलाओं को पारिवारिक झगड़ों के समाधान आदि के संबंध में जिले में गठित समिति की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रधान संतोष कुमार के अलावा उप निरीक्षक सदराम, नीतू, यशवंत सिंह, हरीश सिंह के अलावा ग्रामीण मौजूद थे। इधर द्वाराहाट में उपनिरीक्षक बिशन लाल, गिरीश पंत ने भी कफड़ा और आगर में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस मौके पर प्रधान चंद्रा, जानकी देवी मौजूद थी। ताकुला चौकी प्रभारी संतोष तिवारी, एनटीडी चौकी प्रभारी धीरेंद्र पंत ने भी अपने चौकी क्षेत्र में एटीएम धोखाधड़ी को लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed