फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   झलां के ग्रामीणों ने किया हवाई अड्डे के निर्माण का विरोध

झलां के ग्रामीणों ने किया हवाई अड्डे के निर्माण का विरोध

Sun, 05 Nov 2017 10:27 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
झलां के ग्रामीणों ने किया हवाई अड्डे के निर्माण का विरोध
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत झलां के ग्रामीण वायु सेना के प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में उतरने लगे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में बैठक करने के बाद हवाई अड्डे के विरोध में नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पीएम को संबोधित ज्ञापन भी तैयार किया है जिसमें जबरन हवाई पट्टी बनाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सोमवार को तहसील में सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत झलां के ग्रामीण वायुसेना के प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में लामबंद होने लगे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में बैठक करने के बाद हवाई अड्डे के विरोध में नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि हवाई अड्डा बनने से उनकी उपजाऊ जमीन हाथ से चली जाएगी, जिससे उनके सामने रोजी रोटी की बड़ी समस्या पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि यदि जबरन हवाई पट्टी बनाने का प्रयास किया गया तो ग्रामीण उसका विरोध करने के साथ ही अनशन और आमरण अनशन जैसे कदम उठाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश और केंद्र सरकार की होगी। विरोध करने वालों में प्रधान पूजा मेहरा, गोविंद सिंह, दानसिंह, कमला देवी, हेमा देवी, रजनी देवी, दिनेश वर्मा, उमेश सिंह, श्याम सिंह, कुंदन मनराल, प्रताप सिंह, कृपाल सिंह, जगत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed