फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सौरभ, नर ंद्र, सूरज, पंकज, सुमित, शुभम् प्रदेश टीम में चयनित

सौरभ, नर ंद्र, सूरज, पंकज, सुमित, शुभम् प्रदेश टीम में चयनित

Wed, 13 Sep 2017 10:44 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
सौरभ, नर ंद्र, सूरज, पंकज, सुमित, शुभम् प्रदेश टीम में चयनित
अल्मोड़ा। गत दिवस तरणताल हल्द्वानी में हुई 18वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जिले के तैराकों का शानदार प्रदर्शन रहा। जीआईसी हवालबाग के सौरभ मुस्यूनी, नरेंद्र बिष्ट, सूरज फर्त्याल, पंकज बिष्ट और जीआईसी चौरा हवालबाग के सुमित मेहता और शुभम लटवाल का प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। यह खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


हल्द्वानी से लौटकर टीम के कोच धन सिंह धौनी ने बताया कि सीनियर वर्ग में जीआईसी हवालबाग के सौरभ मुस्यूनी ने 200 मीटर, 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक और 50 मीटर ब्रस्ट में रजत पदक, नरेंद्र बिष्ट ने 50, 100, 200 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत पदक, सूरज फर्त्याल ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में रजत, 100 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य, पंकज बिष्ट ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में रजत, 400 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में जीआईसी चौरा हवालबाग के सुमित मेहरा ने 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण, 100 मीटर बूस्ट में रजत और 50 मीटर ब्रस्ट में कांस्य पदक प्राप्त किया। अजय लटवाल को 200 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य और 100 मीटर ब्रस्ट में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। शुभम लटवाल ने 400 मीटर फ्री स्टाइल में रजत, गणेश मेहता ने 100 मीटर में कांस्य पदक, बबीता नेगी ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम प्रभारी नवीन लाल वर्मा, चंदन मेहरा, नंदा भाकुनी ने भी खिलाडिय़ों के प्रदर्शन को सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed