फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   वृक्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण उपहार हैं: डा. ज्ञानेंद्र

वृक्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण उपहार हैं: डा. ज्ञानेंद्र

Wed, 02 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
वृक्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण उपहार हैं: डा. ज्ञानेंद्र
अल्मोड़ा। जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा की भूमि पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपे गए। इस मौके पर हुई गोष्ठी में जिला जज डा. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि प्रकृति ने कई सुंदर उपहार दिए हैं, उसमें से वृक्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण उपहार हैं। स्वास्थ्य और समृद्धि का वृक्षों से गहरा संबंध है। हरे-भरे वातावरण में रहने से डिप्रेशन, अनिद्रा जैसे रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वृक्ष आयुर्वेद के आधार स्तंभ हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. शेष चंद्र ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक पौधा अवश्य रोपे। इससे पूर्व वन विभाग और उद्यान विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए पौधे रोपे गए। जिला न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, अपर जिला जज ओम कुमार, परिवार न्यायाधीश नीलम रात्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डा. शेष चंद्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनमोहन सिंह, सिविल जज (जूनियर डिविजन) अनीता कुमारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट दुर्गा शर्मा ने पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर वन विभाग के मोहन आर्या, मदन मोहन पांडे, किशोर आर्य, हीरा बिष्ट, उद्यान कर्मी मौजूद थे। इस अवसर पर प्राधिकरण द्वारा सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed