फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सभी सीएससी चालू नहीं होने से बेरोजगार परेशान

सभी सीएससी चालू नहीं होने से बेरोजगार परेशान

Sat, 15 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सभी सीएससी चालू नहीं होने से बेरोजगार परेशान
अल्मोड़ा। बेरोजगार युवाओं की सुविधा के लिए सेवा योजन कार्यालय को जून माह से ई-डिस्ट्रिक सिस्टम यानी कि डिजीटल ऑन लाइन प्रकिया से जोड़ दिया गया है। अभी तक यह कार्य रोजगार पोर्टल के माध्यम से हो रहा था। जिसके बाद अपने गृह क्षेत्र में स्थित कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) के माध्यम से बेरोजगार युवक रोजगार कार्यालय में ऑन लाइन पंजीयन करा सकते हैं, लेकिन एक माह गुजरने के बाद भी जिले के कई कॉमन सर्विस सेंटर चालू नहीं हो सके हैं। जिससे युवा बेरोजगारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दूरस्थ क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को रोजगार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें इसके लिए सभी ब्लॉक और तहसील क्षेत्रों में पूर्व स्थापित कॉमन सर्विस सेंटरों को रोजगार कार्यालय से जोड़कर पंजीयन कराने की सुविधा भी दी गई है। वर्तमान में अल्मोड़ा में 203 और रानीखेत में 231 सीएससी हैं, जो रोजगार कार्यालय से जुड़े हैं। इन सेंटरों में 30 रुपये शुल्क जमा कर बेरोजगार युवक रोजगार कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकते हैं। सीएससी में शुल्क जमा करने के बाद बेरोजगार युवाओं के आवेदन रोजगार कार्यालय पहुंच जाते हैं, जहां से रिपोर्ट लगने के बाद बेरोजगार युवाओं को करीब 15 दिन बाद अपने क्षेत्र के सीएससी से रजिस्ट्रेशन कार्ड प्राप्त हो जाता है, लेकिन अधिकांश सीएससी चालू नहीं होने के कारण दूर दराज के बेरोजगार युवाओं को क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय आकर ई-डिस्ट्रिक सिस्टम के जरिए अपना पंजीयन कराना पड़ रहा है। इसमें समय और धन की बर्बादी हो रही है। वहीं बीएसएनएल की नेटवर्क समस्या के कारण भी पंजीयन कराने आ रहे युवाओं को दिक्कतें हो रही हैं। एक पंजीयन में आधे से एक घंटा तक लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed