फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   205 candidates have filed nominations for 45 posts of District Panchayat In Almora district

Panchayat Chunav: अल्मोड़ा...चुनाव पंचायत का, परीक्षा दिग्गज नेताओं की, सभी अपनी सीटें जीतने का कर रहे दावा

Thu, 10 Jul 2025 01:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 10 Jul 2025 01:55 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में जिला पंचायत सदस्य के 45 पदों के लिए 205 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। जांच में सभी सही पाए गए हैं। ग्राम प्रधान की 1160 सीटों के लिए 2815 नामांकन हुए हैं।

विज्ञापन
205 candidates have filed nominations for 45 posts of District Panchayat  In Almora district
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी मैदान में भले ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्याशी हो पर असल परीक्षा प्रदेश के दिग्गज नेताओं की है। भाजपा और कांग्रेस ने किसी को भी सिंबल नहीं दिया है लेकिन रायशुमारी के बाद प्रत्याशियों का एलान कर दोनों ही पार्टियों ने अपना समर्थन देकर खुलकर प्रचार किया जा रहा है। अल्मोड़ा जिले में जिला पंचायत सदस्य के 45 पदों के लिए 205 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। जांच में सभी सही पाए गए हैं। ग्राम प्रधान की 1160 सीटों के लिए 2815 नामांकन हुए हैं।

विज्ञापन


हालांकि अभी तक जिला प्रशासन ने कितने नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए हैं इसकी जानकारी साझा नहीं की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य की 391 सीटों के लिए 1321 और सदस्य ग्राम पंचायत के 8242 सीटों के लिए 2542 ने नामांकन कराया है। जांच के आंकड़े सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने प्रत्याशी मैदान पर हैं और किस-किस पार्टी के हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में अल्मोड़ा और द्वाराहाट विधानसभा से मौजूदा समय में कांग्रेस के विधायक हैं। ये विधायक पंचायत चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त हैं। सोमेश्वर विधानसभा से भाजपा की कैबिनेट रेखा आर्या, जागेश्वर विधानसभा से भाजपा के मोहन सिंह मेहरा, रानीखेत विधानसभा से भाजपा के डॉ. प्रमोद नैनवाल विधायक हैं। सल्ट से भाजपा के महेश जीना भी अपनी-अपनी विधानसभा के सभी जिला पंचायत सीट, ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत की सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में भाजपा पूरे प्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज करेगी। विधानसभा में भाजपा समर्थिर्ता जतने भी प्रत्याशी हैं वो भी भारी बहुमतों से जीतेंगे।

रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार, सोमेश्वर विधायक।

भाजपा के शासनकाल में जिले का विकास तेजी से हो रहा है। पंचायत चुनाव में भी भाजपा ही जीत दर्ज करेगी। भाजपा ने चुनावी मैदान में योग्य प्रत्याशी रायशुमारी के बाद उतारे हैं। महेश जीना, विधायक सल्ट।

भाजपा सरकार के शासनकाल में ग्रामीण क्षेत्रों का विकास पूरी तरह रुक गया है। चुनाव में कांग्रेस प्रचंड जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस ने योग्य प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। मनोज तिवारी, कांग्रेस विधायक अल्मोड़ा।

जागेश्वर विधानसभा में जिला पंचायत की नौ सीटें हैं। सभी सीटों पर रायशुमारी के बाद योग्य प्रत्याशियों को मैदान पर उतारा गया है। पंचायत चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी। मोहन सिंह मेहरा, विधायक जागेश्वर।


पंचायत चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज कर इतिहास बनाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुविधाएं मिले इस दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। डॉ. प्रमोद नैनवाल, विधायक रानीखेत ।

भाजपा के शासनकाल में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। पंचायत चुनाव में मतदाता कांग्रेस को समर्थन देंगे। कांग्रेस प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेगी। मदन सिंह बिष्ट कांग्रेस विधायक द्वाराहाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed