फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जल्द ही पुलिस का 100 नंबर हो जाएगा अतीत की बात

जल्द ही पुलिस का 100 नंबर हो जाएगा अतीत की बात

Sat, 06 Oct 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
जल्द ही पुलिस का 100 नंबर हो जाएगा अतीत की बात
अल्मोड़ा। पुलिस कोे विभिन्न शिकायतों की सूचना देने के लिए अब जल्द ही 100 नंबर बंद हो जाएगा और इसकी जगह 112 नंबर पर शिकायतें करनी होंगी। इन दिनों इसकी तैयारियां चल रही हैं। वर्तमान में ट्रायल के तौर पर 112 नंबर पर भी शिकायतें दर्ज हो रही हैं। हालांकि अभी 100 नंबर भी चालू है।
विज्ञापन


बता दें कि वर्तमान में किसी तरह की घटना और अपराध आदि होने पर पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी जाती है। इधर अब पुलिस द्वारा इसमें बदलाव की तैयारियां चल रही हैं। अगले एक-दो माह के भीतर किसी तरह की घटना आदि होने पर 100 की जगह 112 नंबर पर सूचना देनी होगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुकादेवी ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में 100 नंबर पर जिले में स्थानीय स्तर पर शिकायतें दर्ज कराई जाती हैं, लेकिन नई व्यवस्था में लोग 112 नंबर में शिकायत दर्ज कराएंगे तो यह सूचनाएं सीधे देहरादून पहुंचेंगी और वहां से तुरंत ही संबंधित जिले तक पहुंच जाएंगी। इसके लिए देहरादून में राज्य भर का एक केंद्र बनाया जा रहा है। इसके लिए इन दिनों जिला स्तर पर भी तकनीकी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में 112 नंबर पर शिकायत करने की व्यवस्था ट्रायल के तौर पर चल रही है और अभी लोग 100 और 112 दोनों नंबरों पर सूचना दे सकते हैं। 112 नंबर वाली नई व्यवस्था का पूरी तरह परीक्षण हो जाने के बाद आगामी दिनों में राज्य स्तर पर इसका शुभारंभ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed