{"_id":"5b7c51cc42c792466d281e5f","slug":"201534874060-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन लाइन सिस्टम से मरीज हलकान, घंटों लाइन में लगने के बाद कट पा रहे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑन लाइन सिस्टम से मरीज हलकान, घंटों लाइन में लगने के बाद कट पा रहे पर्चे
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अस्पताल में ऑनलाइन पर्ची सिस्टम शुरू क्या हुआ मरीज परेशान होने लगे हैं। जिला अस्पताल में हर रोज काफी संख्या में मरीज आते हैं, लेकिन ऑनलाइन पर्चे काटे जाने में काफी देरी लग रही है और मरीजों को पर्चे के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।
हालत यह हो रही है कि मंगलवार को सुबह 11 बजे भी डेढ़ सौ से दो सौ लोग लाइन में लगे थे जबकि कई डॉक्टर अपने कमरों में मरीजों के इंतजार में बैठे थे। मंगलवार को भी जिला अस्पताल में मरीज दो-दो की लाइन में दोपहर तक खड़े रहे। घंटों इंतजार करने के बाद बमुश्किल उनका नंबर आ पाया। कई घंटे तक नंबर नहीं आने के कारण कई लोगों को वापस भी लौटना पड़ा।