फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आज से पालिका पकड़ेगी बंदरों को, मथुरा से टीम पहुंची

आज से पालिका पकड़ेगी बंदरों को, मथुरा से टीम पहुंची

Thu, 05 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
आज से पालिका पकड़ेगी बंदरों को, मथुरा से टीम पहुंची
अल्मोड़ा। कई वर्षों बाद अब नगर पालिका को बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी मिली है। जिसके लिए पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से चार लोगों की टीम भी अल्मोड़ा पहुंच चुकी है। शुक्रवार से नगर क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाते हुए बंदरों को पकड़ने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल आज तक नगर पालिका बंदरों को पकड़ने के लिए यह कहकर पल्ला झाड़ती आई है कि बंदरों को पकड़ने का काम वन विभाग का है। हालांकि 2009-10 में वन विभाग और नगर पालिका ने संयुक्त अभियान चलाकर काफी संख्या में बंदर पकड़े भी थे, लेकिन उसके बाद से अभियान ठप रहा। इधर बीते मई में वन विभाग ने बंदरों के बधियाकरण के लिए नगर क्षेत्र से करीब 26 बंदर पकड़े थे।
विज्ञापन


इधर वन विभाग के नए शासनादेश में अब नगर क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी नगर निकायों को सौंप दी गई है। इसका नगर निकायों ने विरोध भी किया था, लेकिन अंतत: नगर पालिका ने बंदर पकड़ने के अभियान को हरी झंडी दे दी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि नगर क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने का काम अब नगर पालिका ही करेगी। फिलहाल चार सदस्यीय टीम बंदरों को पकड़ने के लिए अल्मोड़ा पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से बंदर पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा। पकड़े गए बंदरों को बाद में दूरस्थ के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed