{"_id":"5a9448f04f1c1bd34b8baf8b","slug":"201519667440-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्म ऋतु में वनाग्नि घटनाएं रोकने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्म ऋतु में वनाग्नि घटनाएं रोकने पर दिया जोर
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्याही देवी विकास समिति की चंपा स्याही देवी में हुई बैठक में गर्मी के मौसम में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए कारगर प्रयास करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शरद ऋतु में बारिश नहीं होने के कारण प्राकृतिक जल स्रोत रिचार्ज नहीं हुए हैं।
इस कारण गर्मियों के मौसम में पेयजल संकट बने रहने की आशंका है। इससे निपटने के लिए अभी से पुख्ता इंतजाम करने होंगे।
सरपंच बसंत सिंह जीना की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूरन सिंह नेगी, प्रकाश सिंह, समिति के सचिव गणेश चंद्र पाठक आदि मौजूद थे। इधर नौला ग्राम पंचायत में हुई बैठक में सदानीरा कोसी नदी के संरक्षण पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोसी नदी से अल्मोड़ा समेत आसपास के इलाके में पानी आपूर्ति होती है। कोसी का जल स्तर लगातार कम होते जा रहा है जो चिंताजनक है।
कोसी को पुनर्जीवित करने के लिए कारगर प्रयास करने होंगे। प्रधान बसंती देवी की अध्यक्षता मेें हुई बैठक में युधिष्ठिर सिंह बिष्ट, हरीश सिंह बिष्ट, गणेश चंद्र पाठक, जीवन सिंह, हरीश कार्की, नंदी देवी आदि मौजूद थे।