{"_id":"5a8076634f1c1b05738b6d18","slug":"201518368355-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू नव वर्ष 18 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू नव वर्ष 18 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हिंदू सेवा समिति के वार्षिक अधिवेशन में 18 मार्च को हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पिछले एक साल में हुए कार्यों की जानकारी दी गई। इसके अलावा आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं ने समिति की मजबूती पर जोर दिया।
समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की ने बताया कि गत वर्ष गरीब और निर्बल नौ लोगों को करीब 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। साथ ही बीमार और घायलों को लाने ले जाने के लिए शहर के सात स्थानों पर स्ट्रेचरों की व्यवस्था की गई।
समिति द्वारा बेसहारा और अज्ञात छह शवों का विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार किया गया। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समिति ने 18 हजार रुपये का सहयोग दिया। समिति द्वारा विभिन्न प्राथमिक स्कूलों में निर्धन छात्र-छात्राओं को 200 स्वेटर वितरित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि 18 मार्च को समिति हिंदू नव वर्ष भव्य तरीके से मनाएगी। संचालन दीपक साह ने किया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, आशीष वर्मा, यशवंत पवार, तुषारकांत साह, अनिल वर्मा, केसी पंत, भैरव गोस्वामी, राजेंद्र तिवारी, हेम तिवारी, मनोज पाठक, दर्शन रावत, संगम पांडे, वैभव पांडे, शरद अग्रवाल, नमित शर्मा, कमल साह आदि मौजूद थे।