Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बमन स्वाल के जंगल को दस साल के लिए बंद करने की मांग

बमन स्वाल के जंगल को दस साल के लिए बंद करने की मांग

Thu, 08 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बमन स्वाल के जंगल को दस साल के लिए बंद करने की मांग
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के बमन स्वाल के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए जंगल खुलवाने के कार्य में लगे हुए हैं। जबकि क्षेत्र की अधिकांश जनता जंगल नहीं खोलने के समर्थन में हैं। ग्रामीणों ने प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन देकर वन पंचायत बमनस्वाल के जंगल को दस साल के लिए बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से लीसा निकालने का कार्य जोरों पर किया जा रहा था जिससे वनों को काफी खतरा पैदा हो गया था। यही नहीं इससे प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बढ़ गया था। इसलिए जंगल को दोहन के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन एक बार फिर कुछ स्वार्थी लोग वनों का दोहन करने, लीसा आदि कार्य के लिए जंगल खोलने के प्रयास में लगे हुए हैं। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


उन्होंने वन पंचायत बमनस्वाल की जीर्ण-शीर्ण दशा एवं पर्यावरण को मद्देनजर रखते हुए इस जंगल को दस साल के लिए बंद करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व उप प्रधान बमनस्वाल मोहन चंद्र उपाध्याय, केडी सनवाल, बीसी भट्ट, माया भट्ट, दिनेश भट्ट, हरीश चंद्र उपे्रती, सुमित उप्रेती, संतोष कुमार, जानकी देवी, नारायण राम, ललित भट्ट, दयाल आर्य, प्रमोद कुमार, प्रताप राम, गोपाल राम, सुंदर राम, महेश उपाध्याय, दीपा भट्ट, पूनम सनवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed