फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ग्राम पंचायतों को करना होगा कैशलेस भुगतान

ग्राम पंचायतों को करना होगा कैशलेस भुगतान

Wed, 24 Jan 2018 10:47 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों को करना होगा कैशलेस भुगतान
प्रतीकात्मक फोटो
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत स्तर पर कैशलेस लेन-देन को सरकार बढ़ावा देगी। ग्राम पंचायत स्तर से होने वाले भुगतान को कैशलेस करने के लिए सरकार कदम उठा रही है। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार पूरे देश म कैशलेस लेन देने को बढ़ावा दे रही है। सरकार नगदी रहित भुगतान के लिए लोगों में जागरूकता अभियान चला रही है। इसके लिए पंचायतों के माध्यम से होने वाले मनरेगा मजदूरों के भुगतान सहित लेन-देन को भी सरकार की कैशलेस करने की योजना है, ताकि ग्राम पंचायत स्तर से नगदी रहित भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज विभाग इसके लिए ग्राम प्रधानों को नगदी रहित भुगतान के लिए प्रोत्साहित करेगा। विभाग ब्लॉक स्तर पर इसके लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगा। शिविरों में ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण मिलेगा। विभाग ने इसके लिए तैयारियों में लगा हुआ है। जल्द ही प्रशिक्षण देने के लिए तिथियां निर्धारित की जाएंगी। जिल पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानों आदि को प्रशिक्षण देकर नगदी रहित लेन-देन को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed