{"_id":"5a64be5c4f1c1b6f268b5908","slug":"201516551772-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता दिवस के दिन मतदेय स्थलों पर मौजूद रहें बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता दिवस के दिन मतदेय स्थलों पर मौजूद रहें बीएलओ
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी केएस टोलिया ने शिक्षा विभाग और आंगनबाड़ी से जुड़े अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी बीएलओ को मतदेय स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश देते हुए मतदाताओं को फार्म छह उपलब्ध कराने को कहा है।
जिला कार्यालय में बैठक लेते हुए उन्होंने बताया कि मतदाता दिवस पर नये मतदाताओं को बैच लगाकर सम्मानित किया जाएगा और उनका मतदाता फोटो पहचान पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ, आंगनबाड़ी से जुड़ेे अधिकारियों से पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्वयं सहायता समूह, रोडवेज, केमू, टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन और व्यापार मंडल से भी सहयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि इस दौरान महाविद्यालय, इंटर कालेज में भी जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही अभिमुखीकरण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दिन सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का संकल्प भी लिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, जिलाशिक्षाधिकारी माध्यमिक एचबी चंद, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी, उपखंड शिक्षाधिकारी समेत जिला कार्यक्रम, युवा कल्याण, खेल विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।