{"_id":"5a3553394f1c1bc8678c1bdd","slug":"201513444153-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। पुलिस द्वारा शराब पकड़े जाने की सूचना मिलने पर कवरेज के लिए सल्ट थाने पहुंचे पत्रकारों के साथ कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा अभद्रता करने के मामले की ग्राम प्रधान संगठन और क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने निंदा की है। उन्होंने उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पकड़ी गई शराब के मामले में जानकारी जुटाने के लिए सल्ट थाना पहुंचे पत्रकारों के साथ कुछ पुलिस कर्मचारियों ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, सुजीत चौधरी, गिरीश राणा, संजय सिंह, किशन राम, इंद्र सिंह, महिपाल सिंह, राजपाल सिंह, मदन सिंह, ब्रह्मानंद, मदन सिंह रावत, श्याम भंडारी आदि शामिल थे।