फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें: संजय

पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें: संजय

Wed, 07 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें: संजय
पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करें : संजय
विज्ञापन

अल्मोड़ा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के तहत चलने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत भाजपा धौलादेवी मंडल की मनीआगर बूथ पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ और सबका विकास मार्ग पर चल कर देश के अंतिम छोर तक बैठे हुए व्यक्ति का विकास कर रही है। सरकार गरीब, अनुसूचित और पिछड़े समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। सरकार ने उज्जवला योजना चलाकर गांव-गांव में गरीबों को गैस संयोजन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने विधानसभा के प्रत्येक बूथों के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर विस्तारकों को सक्रिय बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर लमगड़ा मंडल अध्यक्ष बालम कपकोटी के पिता प्रताप सिंह कपकोटी के निधन पर शोक जताया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने और संचालन महामंत्री भुवन तिवारी, प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, ऋषि कंडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, रमेश बहुगुणा, सुभाष पांडे, संजय टम्टा, रवि बनौला, गोधन सिंह भैसोड़ा, दीवान राम कोहली, भाजयुमो अध्यक्ष कुंदन लटवाल, राजेंद्र सिंह, खीम सिंह, राजेंद्र बनौला, विरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, मदन सिंह, बलवंत गैड़ा, राम सिंह गैड़ा, गोपाल सिंह, हरीश प्रसाद, रमेश लाल, डीके जोशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed