फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   2 died in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
2 died in road accidents
खाई में गिरा ट्रक - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/दन्यां। बागेश्वर से हल्द्वानी जा रहा एक ट्रक बुधवार सुबह नगर से लगे पांडेखोला मार्ग में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दन्यां में बाइक की टक्कर से एक वृद्धा की जान चली गई।
विज्ञापन

लिंक रोड पांडेखोला मार्ग में बुधवार सुबह ट्रक (यूके04सीए-8140) अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर खाई में जा गिरा। मार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अरुण वर्मा और चौकी प्रभारी बेस नवीन जोशी ने घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में गिरे ट्रक के अंदर से चालक के शव को बाहर निकाला। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान आनंद सिंह (40) पुत्र मोहन सिंह निवासी गैरखेत बागेश्वर के रूप में हुई है। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा था। परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, ग्राम बाड़ी जोग्यूड़ा निवासी सरूली देवी (65) पत्नी भैरव नाथ बुधवार शाम दन्या बाजार में सामान खरीदने आई थी। इस बीच तेज गति से आ रही सरूली बाइक की चपेट में आ गई। इससे महिला के सिर पर गंभीर चोट आ गई। बाइक सवार युवक वृद्धा को लेकर अस्पताल पहुंचा लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसने दम तोड़ दिया। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कार हादसे के दोनों मृतकों की शिनाख्त हुई
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर खनिगाड़ मकड़ाऊ के पास मंगलवार को हुए कार हादसे के मृतकों की शिनाख्त हो गई है। मृतकों की पहचान चालक विजय कुमार (32) पुत्र बसंत राम निवासी शील बाड़ेछीना और राजेंद्र राम (45) पुत्र लछी राम निवासी बौथड़ी चंपावत के रूप में हुई है। मंगलवार देर रात मकड़ाऊ के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त बुधवार को दोपहर बाद हो सकी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed