{"_id":"5cdaf649bdec2207150683e0","slug":"191557853769-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल पति के उपचार को मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल पति के उपचार को मदद की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बानठोक निवासी देवेंद्र नाथ का उपचार हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है वह आईसीयू में भर्ती हैं। पत्नी ने लोगों से पति के उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई है।
बीपीएल परिवार के बानठोक निवासी देवेंद्र नाथ (40) पुत्र रामनाथ बेलपड़ाव किसी काम से गए हुए थे। तीन मई को हल्द्वानी से बेलपड़ाव को जाते समय बाइक दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और जबड़े का आपरेशन हो गया है। इसके बाद वह बांबे अस्ताल हल्द्वानी में आईसीयू में भर्ती हैं।
उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके उपचार में मित्र और रिश्तेदार अब तक चार लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। हल्द्वानी अस्पताल में प्रतिदिन का खर्च 20 हजार रुपये बताया जा रहा है। आयुष्मान योजना का कार्ड भी एक्सीडेंट होने के चलते नहीं चल पाया है। उनकी पत्नी शीला देवी ने क्षेत्र की जनता से मदद की गुहार लगाई है। उनकी 14 साल की पुत्री और 10 साल का पुत्र है।
विज्ञापन
देवेंद्र गांव में मजदूरी कर किसी तरह परिवार का गुजारा कर रहे थे, लेकिन दुर्घटना में घायल होने से परिवार के सम्मुख उनके उपचार के साथ ही रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। उनकी पत्नी गीता देवी के नाम से एसबीआई पनुवानौला में बैंक खाता है। जिनका बैंक खाता संख्या 35094112626 और आईएफसी कोड ( एसबीआईएन0001574) है। उन्होंने लोगों से पति के उपचार के लिए मदद की गुहार लगाई है। इधर ग्राम पंचायत गिरचोला की प्रधान नंदी देवी, नाकोट की प्रधान माया बिष्ट, हीरा सिंह डोलिया ने भी लोगों से उपचार में मदद की अपील की है।