फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   20 तक सभी तैयारियां पूरी कर लें: भदौरिया

20 तक सभी तैयारियां पूरी कर लें: भदौरिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
20 तक सभी तैयारियां पूरी कर लें: भदौरिया
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मतगणना स्थल होटल मैनेजमेंट संस्थान का निरीक्षण किया और नोडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना संबंधी सभी व्यवस्थाएं 20 मई तक हर हाल में पूरी करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोस्टल बैलेट के लिए बनाए गए कक्षों का निरीक्षण किया और कक्ष में बैरिकेडिंग, जाली के अलावा बैठने के लिए पर्याप्त स्थान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्ष में कंप्यूटर, नेट कनेक्टिविटी, लाइट और अन्य व्यवस्थाएं यथाशीघ्र पूर्ण करने को भी कहा। इस दौरान उन्होंने मतगणना के सभी कक्षों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम के लिए लगे सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष और ड्यूटी पर कार्मिकों के रिजस्टर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मतगणना की सभी व्यवस्थाए 20 मई तक पूर्ण करने के निर्देेेश दिए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी निर्वाचन मनुज गोयल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल फिरमाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण नरेश कुमार, नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट एसके उपाध्याय, प्रभारी अधिकारी विद्युत डीडी पांगती, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, सहायक अभियंता लोनिवि दीप चंद्र पांडे, पूजा बधानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed